फ़ॉलोअर

एकांत श्रीवास्तव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
एकांत श्रीवास्तव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

ताजमहल -एकांत श्रीवास्तव


तुम प्रेम करो
मगर ताजमहल के बारे में मत सोचो

यों भी यह साधारण प्रेमियों की हैसियत से
बाहर की वस्तु है

अगर तुम उस स्त्री को- जिससे तुम
प्रेम करते हो- कुछ देना चाहते हो
तो बेहतर है कि जीवन रहते दो

मसलन कातिक की क्यारी से
कोई बड़ा पीला गेंदे का फूल
यह अधिक जीवंत उपहार होगा

यों भी इतिहास गवाह है
कि जो ताजमहल बनाता है
उसके दोनों हाथ काट दिए जाते हैं ।
-एकांत श्रीवास्तव